फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नायब तहसीलदार पर हमले के आरोपियों की जमानत पर सुनवाई टली

Thu, 26 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नायब तहसीलदार और राजस्व टीम पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी राहुल सिंह और नौशाद अली की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। जिला जज सुनील कुमार की अदालत ने जमानत पर बहस के लिए एक दिसंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल सुरेश नारायण मिश्रा ने चार नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि अवैध खनन की सूचना पर दो नवंबर की रात नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव और राजस्व टीम पर हमला किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर राहुल सिंह और नौशाद अली ने फायरिंग की थी। पुलिस ने दोनों को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में सात आरोपी जेल जा चुके हैं। वहीं, दूसरे मुकदमे में आरोपी प्रशांत सिंह की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें