फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान

Wed, 18 Nov 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे की सरकार ने शर्मसार करने वाली घटनाओं की पीड़ित महिलाओं एवं युवतियों को समाज में सम्मान दिलाने की कोशिश शुरू की है। सरकार पॉक्सो एक्ट, दहेज हत्या, गैंगरेप से पीड़ित युवतियों व महिलाओं को एक से 10 लाख रुपया देगी। सरकार की कोशिश है कि आर्थिक सहायता के जरिए पीड़ित व उसके परिवारीजन अपना जीवनयापन करने के साथ समाज में कुछ सम्मान भी पा सकेंगे।
विज्ञापन


 इसके लिए शासन ने रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान योजना शुरू की है। शासन के निर्देश पर जिले में शुरू कवायद में दो पीड़ित महिलाओं का चयन किया गया है।

शासन के पत्र पर जिलाधिकारी ने प्रोबेेशन विभाग को रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान योजना के तहत पीड़िताओं की सूची तैयार का निर्देश दिया था। इसमें पुलिस, स्वास्थ्य विभाग को भी लगाते  हुए मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र को पूरी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया था।  पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर जिले की दो पीड़ित महिलाओं का चयन योजना के तहत किया गया है।

इसमें एक पीड़िता बल्दीराय थाना क्षेत्र की और दूसरी चांदा थाना क्षेत्र की है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय के मुताबिक दोनों महिलाएं अलग-अलग घटनाओं की पीड़ित हैं। चयनित महिलाओं का नाम शासन को डीएम की ओर से भेजा जाएगा। दोनों पीड़िताओं को एक से तीन लाख रुपये तक आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। दो अन्य पीड़ित महिलाओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें