बल्दीराय/विंदेश्वरीगंज। शंकराचार्य इंटर कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को किया गया। विद्यालय के प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
पहले दिन कबड्डी, खो-खो और गोला फेंक स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ‘खेलेंगे, खिलेंगे’ के संदेश के साथ खिलाड़ियों ने कबड्डी और खो-खो में फुर्ती व कौशल, वहीं गोला फेंक में दमखम दिखाया। अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र और प्रधानाचार्य रणविजय सिंह की उपस्थिति में मुकेश कुमार ने प्रतियोगिता का संचालन किया। नवीन कुमार रेफरी रहे, जबकि राजेश मिश्र और रेवतीराम रावत ने स्कोरर की भूमिका निभाई।