डायट में टीएलएम का निरीक्षण करते प्राचार्य।
सुल्तानपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को परिषदीय, माध्यमिक व डायट प्रवक्ताओं के व्यावसायिक विकास के अंतर्गत आयोजित नवाचार महोत्सव और नाॅलेज शेयरिंग कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागियों की ओर से विभिन्न संवर्गों में विद्यालय में शिक्षण कार्य में किए गए नवाचार के रचनात्मक उपयोग का प्रस्तुतीकरण व प्रदर्शन किया।
डायट प्राचार्य हरिकेश यादव ने शिक्षकों की ओर से निपुण विद्यालय बनाने के लिए कक्षा शिक्षण में प्रयोग किए जाने वाले नवाचारों और अभ्यास के अधिक प्रयोग की सराहना की। समन्वयक शैलेश मौर्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। शिक्षकों की ओर से लगाए गए टीएलएम का अवलोकन डायट प्राचार्य व निर्णायक समिति के विषय विशेषज्ञ ने किया। चयन समिति के विशेषज्ञों ने जिले में प्राथमिक स्तर पर कांति सिंह, उच्च प्राथमिक स्तर पर राहुल जायसवाल, अमेठी से प्राथमिक स्तर पर रोहित प्रताप सिंह ,उच्च प्राथमिक स्तर पर ममता सिंह और डायट स्तर पर प्रवक्ता शिक्षाशास्त्र प्रियंका सिंह का चयन किया गया।
सभी चयनित प्रतिभागियों को डायट के प्राचार्य ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता सुनील बरनवाल ,विजय कुमार,दिव्या रानी,राजीव सिंह, प्रियंका सिंह,शशांक शेखर सिंह,अजय सरोज, अखिलेश कुमार प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।