फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार रात को दो चोरी की बाइकों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी चोरी की बाइक बेचने जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

घंटाघर चौराहे पर शुक्रवार रात पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पता चला कि जिला पंचायत भवन के अंदर नीचे की ओर बनी अर्धनिर्मित दुकानों के पास छिपाकर दो चोरी की बाइक रखी गई हैं। चोरी करने के आरोपी उसे निकालकर बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लंभुआ के धनापुर निवासी गोमती प्रसाद मिश्र व शहर के डिहवा निवासी सत्यम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर दो बाइकें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें