पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर धनपतगंज के भरसड़ा के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व सड़क पर बिखरा किन्नू।
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धनपतगंज के भरसड़ा गांव के पास रविवार तड़के किन्नू लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक का खलासी घायल हो गया, जबकि चालक बच गया। ट्रक पंजाब से किन्नू लादकर बिहार जा रहा था। ट्रक के पलटने से किन्नू सड़क पर बिखर गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राम चरन वर्मा ने बताया कि हरियाणा के नेऊरुनहवा, पोस्ट आंकड़े निवासी नूर मोहम्मद ट्रक चला रहा था।
वाहन चलाते समय झपकी आ गई, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ कर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में ट्रक पर सवार हरियाणा के नेऊरुनहवा निवासी खलासी नासिर (26) के सिर में चोट लगने से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे धनपतगंज सीएचसी पहुंचाया गया। वहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। धनपतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है।