फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस को ट्रक ने मारी टक्कर, किशोर समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। नेपाल से तेलंगाना जा रही एक प्राइवेट बस को अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जमोली के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस पर सवार एक किशोर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नेपाल के बरड़िया जिले के कई लोग हैदराबाद के तेलंगाना में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। बृहस्पतिवार को सुरक्षा गार्ड के परिवारीजन नेपाल से तेलंगाना जाने के लिए एक प्राइवेट बस पर बैठकर घर से निकले थे। बस अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जमोली बार्डर पर पहुंची थी, जहां तेज रफ्तार एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में बस पर सवार महेंद्र भुषाल (15) निवासी गिदरपुर थाना शांति बाजार जिला बरड़िया और प्रेम चलोने (35) निवासी ग्राम कालिका स्थान थाना विनायक, नेपाल की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी कूरेभार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी का उपचार किया। दुर्घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। एसओ कूरेभार अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हादसा कूरेभार थाना क्षेत्र की सीमा पर हुआ है। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया था, जहां उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें