फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रकट होंगे भ्रमण पर गए बीडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में शह-मात का खेल जारी है। निर्विरोध निर्वाचन के बाद आठ विकास खंडों में प्रत्याशियों की ओर से भ्रमण पर भेजे गए क्षेत्र पंचायत सदस्य वापस होने लगे हैं, जबकि छह विकास खंडों के भ्रमण पर गए बीडीसी शनिवार को वापस होंगे। प्रत्याशियों की ओर से उन्हें वापस लाने के लिए वाहन भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव शुरू होते ही दावेदारों ने बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करके उन्हें बाहर भ्रमण पर भेज दिया था। छह विकास खंडों में निर्विरोध निर्वाचन नहीं हो पाने की वजह से इन क्षेत्रों के अधिकांश बीडीसी अभी तक भ्रमण पर हैं।
शनिवार को मतदान को देखते हुए प्रत्याशियों की ओर से बाहर भ्रमण पर भेजे गए क्षेत्र पंचायत सदस्यों की वापस लाने के लिए वाहन रवाना कर दिए गए हैं। इनके सुबह तक जिले में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सुबह पहुंचकर ये क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट डालेंगे। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। प्रशासन को अभी तक किसी सदस्य के लापता होने की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें