फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो दिन पूर्व शोहदों की छेड़छाड़ से तंग आकर हाईस्कूल की छात्रा ने जहर खा लिया। परिवारीजन छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मां ने शुक्रवार की शाम को कोतवाली देहात थाने में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय छात्रा हाईस्कूल में पढ़ती थी। लॉकडाउन से पहले छात्रा जब भी स्कूल जाती थी तो गांव के ही लकी यादव और दुर्गेश यादव उसे रोककर छेड़छाड़ करते थे। दोनों युवक छात्रा को धमकी देते थे कि यदि किसी से इसके बारे में बोलोगी तो अंजाम बुरा होगा। छात्रा शांत रहने लगी।
छात्रा के चुप रहने पर दोनों शोहदों का मन बढ़ गया और छात्रा से जबरन उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। दोनों युवक मोबाइल नंबर पर उसे अश्लील मैसेज भेजने लगे। छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज से छात्रा तंग आ गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह छात्रा ने घर में जहर खा लिया। छात्रा की हालत खराब होने पर उसकी मां आस-पास रहने वाले लोगों के साथ बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। मां के पूछने पर बेटी ने बताया कि लकी और दुर्गेश आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजते हैं।
मुंह खोलने पर बदनाम करने की धमकी देते हैं। बेटी की बात सुनकर मां सन्न रह गई। बृहस्पतिवार की रात में ही छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना मां ने मुंबई में अपने पति को फोन से देते हुए पूरी बात बताई। शुक्रवार की शाम मां कोतवाली देहात थाने पहुंची और लकी और दुर्गेश के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
एसओ कोतवाली देहात देवेंद्र सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर लकी और दुर्गेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें