मोतिगरपुर के पठखौली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धर्मराज पाठक की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांज
मोतिगरपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धर्मराज पाठक की 14वीं पुण्यतिथि पर बुधवार शाम को उनके पैतृक गांव पठखौली में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित केश नारायण पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ।
सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने धर्मराज पाठक को समाज का मजबूत स्तंभ बताते हुए उनके नाम पर सड़क का नामकरण और प्रतिमा स्थापना कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने नई पीढ़ी से उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील की।
ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने उनके नाम पर प्रवेश द्वार निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर सीताराम मिश्र, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल मिश्र, राम प्रताप यादव, गुड्डू उपाध्याय, प्रधान शंभू प्रसाद, प्रभुनाथ तिवारी, रंजीत वर्मा, अनिल पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद