फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फुटपाथ से हटाए गए अतिक्रमण, सात पर जुर्माना

Wed, 18 Jun 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के चौक क्षेत्र में अ​भियान के दौरान नगर पालिका के वाहन में रखा ठेला।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के व्यस्ततम स्थानों पर मंगलवार को नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण करने वाले लोगों के सामान जब्त करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया गया। नगर पालिका की कार्रवाई से शहर में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने कोतवाली पुुलिस के साथ रुद्रनगर के पास स्थित गभड़िया फ्लाईओवर से तहसील गेट तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।
इसके बाद टीम कुड़वार नाका की तरफ गई। यहां भी दोनों पटरियों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। कुड़वार नाका के बाद नगर पालिका की टीम चौक घंटाघर पहुंची। वहां नगर पालिका की टीम को देखने के बाद ठेले वाले भाग निकले। चौक से गल्लामंडी रोड को नगर पालिका कर्मियों व पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया। फुटपाथ पर अतिक्रमण करने के मामले में नगर पालिका ने सात लोगों पर छह हजार रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले पांच लोगों का सामान भी जब्त किया गया। ईओ नगर पालिका लाल चंद्र सरोज ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें