मानव शृंखला बनाकर आजाद पार्क के पास प्रदर्शन करते सीपीआईएम के लोग।
सुल्तानपुर। वामपंथी दलों के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने इस्राइल की ओर से फलस्तीन पर किए जा रहे हमले के विरोध में प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने आजाद पार्क के सामने मानव शृंखला बनाई। वक्ताओं ने युद्ध को बंद कर शांति कायम करने की मांग की। माकपा के जिला सचिव राधेश्याम वर्मा ने कहा कि पिछले 20 महीने से अधिक समय से इस्राइल की लगातार बमबारी और सैन्य आक्रमण ने बड़ी संख्या में निर्दोष मारे गए हैं।
भाकपा के जिला सचिव मो. सैफ अली ने कहा कि भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि वह हिरासत में लिए गए सभी अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवकों की रिहाई की मांग करे। प्रदर्शन करने वालों में शशांक पांडेय, शारदा प्रसाद पांडेय, विवेक विक्रम सिंह, विनोद कश्यप, अवनीश तिवारी, राजनरायन तिवारी, कैलाश नाथ तिवारी, पिंटू पाल, राज बहादुर यादव, बालकृष्ण मिश्र सहित कई लोग शामिल रहे।