फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रेनों ने तोड़ी आस, बसें बनेंगी सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली पर ट्रेनों में कन्फर्म सीटें मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पा रहे हैं। आगामी 30 अक्तूबर तक ज्यादातर ट्रेनों में आरक्षित सीटें मिलने पर संकट है। ऐसे में आवागमन के लिए रोडवेज बसें ही सहारा बनेंगी।
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े में 91 निगम की और 64 बसें अनुबंधित संचालित हो रही हैं। जिले के तमाम लोग दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में नौकरी या कारोबार करते हैं। इन सभी का दिल्ली होकर ही आना-जाना रहता है। यह लोग अब दिवाली पर अपने घर लौटने लगे हैं। बाहर से आने वाली बसों में सबसे अधिक मारामारी शनिवार से लेकर 27 अक्तूबर तक रहेगी। पांच दिन तक आने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक होगी।
जिले के गोसाईगंज निवासी दिलीप पांडेय दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके पिता हरि प्रसाद पांडेय ने कहा कि एक सप्ताह से बेटे को दिल्ली से सुल्तानपुर आने के लिए किसी भी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। इसलिए रोडवेज बस से घर आने की सलाह दी है। हसनपुर के फूलचंद्र मौर्य हिमाचल प्रदेश में एक कंपनी में काम करते हैं। उन्हें भी टिकट नहीं मिल रहा था। अब वे परिवार के साथ हिमाचल से दिल्ली तक बस से आएंगे। फिर वहां से सुल्तानपुर के लिए रोडवेज बस का सहारा लेंगे। रेलवे के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक शिवकुमार ने बताया कि 30 अक्तूबर तक दिल्ली से आने वाली किसी भी ट्रेन में आरक्षित सीट नहीं है। कई ट्रेनें तो नो रूम हो गई हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
रोडवेज के स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जरूरत के हिसाब से सभी रूटों पर बसों का संचालन कराया जाएगा।
परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, 14 बसों की हुई चेकिंग
सुल्तानपुर। परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को प्राइवेट बसों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया। यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि टाटिया नगर और कटका खानपुर के पास 14 बसों की चेकिंग की गई। अभियान में पटाखा विस्फोटक, ओवरलोड, फर्स्ट एड बॉक्स और बसों का इमरजेंसी गेट चेक किया गया। उन्होंने बताया कि सभी बसें मानक के अनुरूप पाई गईं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें