फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली को लेकर ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इस बार भी होली के पर्व पर परदेसी घर वापसी कर रहे हैं। इस वजह से रूट की प्रमुख ट्रेनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। होली के दो दिन पहले से ही श्रमजीवी, अहमदाबाद-सुल्तानपुर सुपर फास्ट, फरक्का, महामना समेत अन्य कई ट्रेनों के स्लीपर कोच में सीटें अभी से ही फुल दिखने लगी हैं। कुछ ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

होली का पर्व इस बार 18 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन 17 मार्च को होगा। इस मौके पर बाहर रहने वाले लोग अपने परिवार वालों के साथ होली की खुशियां मनाने के लिए घर लौट रहे हैं। ऐसे में सुल्तानपुर आने वाली ट्रेनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। परदेसियों में घर आने के लिए ट्रेनों पर रिजर्वेशन कराने की होड़ मची है। सुल्तानपुर आरक्षण केंद्र के आंकड़ों पर नजर डालें तो बाहर से आने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर कोच में होली के पहले 16 व 17 मार्च को नो रूम शो कर रहा है। 16 मार्च को नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी डाउन एक्सप्रेस में नो रूम है। इसी दिन अहमदाबाद से चलने वाली सुल्तानपुर सुपर फास्ट डाउन एक्सप्रेस में 60 के ऊपर वेटिंग हैं।
आनंद विहार से मऊ तक जाने वाली मऊ-आनंदविहार डाउन एक्सप्रेस में 16 मार्च को 70 के ऊपर वेटिंग शो कर रही है। दिल्ली से माल्दाटाउन तक जाने वाली फरक्का डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सीटें फुल हैं। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में भी 16 मार्च को सीटे फुल हैं। लोकमान्य तिलक से अयोध्या कैंट को जाने वाली साकेत एक्सप्रेस में इस दिन नो रूम शो कर रहा है। कोलकाता से अमृतसर को जाने वाली अकाल तख्त अप एक्सप्रेस में 40 से अधिक वेटिंग चल रही है। वहीं कुंभ अप सुपर फास्ट एक्सप्रेस में नो रूम शो कर रहा है।
विज्ञापन

श्रमजीवी डाउन एक्सप्रेस में 17 मार्च को भी सीटें पूरी तरह से फुल हैं। सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस में भी इस दिन नो रूम शो कर रहा है। सद्भावना डाउन एक्सप्रेस में भी 17 मार्च को सीटें फुल हो चुकी हैं। कुंभ अप एक्सप्रेस में इस दिन 59 से अधिक वेटिंग चल रही है। आरक्षण केंद्र के अधिकारियों का मानना है कि होली को लेकर ट्रेनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि रूट की प्रमुख ट्रेनों पर वेटिंग लिस्ट का ग्राफ बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें