फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा-पटना एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ठंड में रूट की प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी हो रही है। महामना एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों का संचालन मंगलवार को तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया।
विज्ञापन

ठंड में आए दिन हो रही ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों को अखरने लगी है। वाराणसी से लखनऊ को जाने वाली शटल अप एक्सप्रेस मंगलवार को तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई। राजगीर से नई दिल्ली तक जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब एक घंटे की देरी से किया गया। नई दिल्ली से वाराणसी तक जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस करीब दो घंटे, इंदौर-राजेंद्रनगर डाउन एक्सप्रेस एक घंटे लेट, कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ डाउन एक्सप्रेस तीन घंटे और जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे लेट रही। बस्ती से प्रयागराज को जाने वाली मनवर-संगम डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें