सुल्तानपुर। ठंड में रूट की प्रमुख ट्रेनों के संचालन में विलंब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सात ट्रेनों का संचालन तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया।
मऊ से आनंद विहार को जाने वाली मऊ-आनंदविहार अप एक्सप्रेस शनिवार को तय समय से करीब एक घंटे लेट रही। रक्सौल से आनंद विहार को जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस एक घंटे, जोधपुर से वाराणसी तक जाने वाली मरुधर डाउन एक्सप्रेस करीब एक घंटे, सद्भावना डाउन करीब दो घंटे, नई दिल्ली से वाराणसी तक जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे की देरी से किया गया। जम्मूतवी से वाराणसी तक जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे और देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे की देरी से किया गया। ट्रेनों के लेट होने से दिन भर यात्री परेशान हुए।