सुल्तानपुर। घने कोहरे व धुंध की वजह से प्रमुख ट्रेनों का संचालन सोमवार को भी प्रभावित रहा है। हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली कुंभ अप एक्सप्रेस सोमवार को तय समय से करीब एक घंटे लेट रही।
जोधपुर-वाराणसी मरुधर डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे की देरी से रवाना की गई। आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस करीब तीन घंटे, आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस करीब चार घंटे, जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस करीब चार घंटे और देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ डाउन सुपर फास्ट एक्सप्रेस तय समय से करीब तीन घंटे लेट रही। जम्मूतवी से हावड़ा तक जाने वाली हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस भी तय समय से करीब एक घंटे से अधिक देरी से रवाना की गई। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से दिन भर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।