सुल्तानपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री लगातार परेशान हैं। रविवार को बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें तय समय से कई घंटे की देरी से रवाना की गईं।
देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली उपासना डाउन एक्सप्रेस रविवार को तय समय से करीब चार घंटे विलंब से पहुंचीं। इसके साथ कुंभ सुपर फास्ट अप एक्सप्रेस, माल्दाटाउन-दिल्ली फरक्का अप एक्सप्रेस, श्रमजीवी अप एक्सप्रेस और सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस का संचालन एक-एक घंटे विलंब से किया गया। बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे और फरक्का डाउन एक्सप्रेस का संचालन एक घंटे की देरी से किया गया। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि रविवार को उपासना डाउन एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट हुईं।