फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटल सुपरफास्ट समेत चार ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलपथ पर रहमतनगर व छंदरौली रेलवे स्टेशन के बीच बृहस्पतिवार को लिमिटेड हाइट सब-वे का निर्माण कार्य किया गया। इसके लिए रेल रूट पर सुबह सात बजे से आठ घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक को लेकर जहां शटल अप-डाउन व सुल्तानपुर-उतरेटिया मेेमू अप-डाउन का संचालन निरस्त था, वहीं बेगमपुरा डाउन, कोटा-पटना डाउन, फरक्का डाउन व उपासना डाउन एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन किया गया। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से सुल्तानपुर से लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से बृहस्पतिवार को लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर रहमतनगर-छंदरौली के बीच लेवल क्रॉसिंग संख्या एलसी 177/सी व एलसी 178/सी पर लिमिटेड हाइट सब-वे निर्माण कार्य किया गया। इस कार्य को लेकर सुबह सात बजे से कुल आठ घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया। ट्रैफिक व पावर ब्लॉक की वजह से वाराणसी-लखनऊ शटल अप व डाउन एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशनों से निरस्त रहा। वहीं सुल्तानपुर-उतरेटिया अप व डाउन मेमू भी आरंभिक स्टेशनों से निरस्त रही। सुल्तानपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली नियमित इन चार ट्रेनों के निरस्त होने से दैनिक यात्रियों समेत अन्य मुुसाफिरों को काफी परेशानी हुई।
करौंदिया निवासी रामगणेश जानकारी के अभाव में शटल से लखनऊ जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। ट्रेन निरस्त होने के बाद उन्हें बस का सहारा लेना पड़ा। विवेकनगर की शांति को भी सड़क मार्ग से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। ट्रेनों के निरस्त होने से सुबह सात बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक सुल्तानपुर स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। लिमिटेड हाइट सब-वे निर्माण कार्य की वजह से जम्मूतवी से चलने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस, कोटा से चलने वाली कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस, दिल्ली से चलने वाली फरक्का डाउन एक्सप्रेस व देहरादून से चलने वाली उपासना डाउन एक्सप्रेस का संचालन लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते से किया गया। इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किए जाने से सुल्तानपुर आने वाले यात्रियों को लखनऊ में दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों ने निजी वाहनों व बसों से गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। सुबह सात बजे से लिया गया ट्रैफिक व पावर ब्लॉक अपराह्न तीन बजे के बाद बहाल किया गया। करीब आठ घंटे तक लखनऊ-वाराणसी रेल पथ पर यातायात बाधित रहा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि ट्रैफिक व पावर ब्लॉक की वजह से शटल सुपरफास्ट व सुल्तानपुर-उतरेटिया मेमू का संचालन निरस्त किया गया था। कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया था। तीन बजे के बाद ट्रैफिक व पावर ब्लॉक खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें