गौरीगंज। रायबरेली से लोकमान्य तिलक टर्मिनल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रायबरेली तक चलने वाली साकेत लिंक एक्सप्रेस डाउन व अप रविवार को निरस्त रहीं। अप व डाउन ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रायबरेली से लोकमान्य तिलक टर्मिनल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रायबरेली तक चलने वाली साकेत लिंक एक्सप्रेस डाउन व अप रेल मंत्रालय के आदेश पर रविवार को निरस्त रहीं। डाउन व अप दोनों ट्रेनों के निरस्त रहने से स्थानीय स्टेशन के साथ ही अमेठी व अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने वाले यात्री परेशान रहे।
स्टेशन पर तैनात रेल विभाग के कर्मचारियों की मानें तो स्थानीय स्टेशन से साकेत लिंक एक्सप्रेस डाउन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने के लिए 70 यात्रियों ने रिजर्वेशन करवाया था। ट्रेन कैंसिल होने से सभी यात्रियों ने अपने टिकट वापस कर दिए। साथ ही अप ट्रेन से डाउन व अप ट्रेन से रायबरेली से प्रतापगढ़ के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी।