फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, सीटेट परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत... पिता की हालत नाजुक

Sun, 15 Dec 2024 01:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सीटेट परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
अंतिमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में रविवार को ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।  

विज्ञापन


हादसा धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीरो सरैया गांव के पास हुआ। हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर सुबह ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। मृतका की पहचान सुख बडेरी मजरे रघुवीर का पुरवा अंतिमा (23) के रूप में हुई।

वहीं पिता राम अजोर उर्फ कुबरी ( 55 ) का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी है। थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी है। वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें