फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में से बंद होगी खरीद-फरोख्त: मेनका गांधी

Mon, 02 Dec 2019 12:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन रविवार को सांसद मेनका गांधी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में खरीद-फरोख्त होती रही। उन्होंने दोनों पदों का चुनाव सीधे जनता के माध्यम से कराए जाने के सरकार के प्रस्ताव का स्वागत किया। वे रविवार को जयसिंहपुर के महमूदपुर में पत्रकारों से बात कर रही थीं।

विज्ञापन


सवालों के जवाब में कहा कि सीधे जनता से चुनाव होने पर जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लॉक प्रमुखों की जनता के प्रति जवाबदेही होगी। कहा कि तेलंगाना में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर दिल्ली में धरने पर बैठी युवती के साथ पुलिस की अभद्रता के मामले को वह दिल्ली पहुंचकर जानकारी लेंगी।

उन्होंने लोगों को चीनी मिल के जीर्णोद्घार व विस्तारीकरण की मंजूरी प्रदेश सरकार की ओर से दिए जाने की जानकारी दी। कहा कि इस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। किसानों की ओर से मिल बंद होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने सुबह जिम्मेदारों से बात की।
विज्ञापन


कहा कि पांच दिसंबर से मिल चालू हो जाएगी। सांसद सुबह जयसिंहपुर के इमिलिया सिकरा में संजय सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में निराश्रितों को कंबल वितरित किया। महमूदपुर प्राइमरी पाठशाला में सांसद ने स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित किया। सांसद ने विकास भवन में सीड बॉल विपणन केंद्र व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से संचालित प्रेरणा जलपान केंद्र का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें