फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी आज आएंगी अमेठी

Sat, 22 Aug 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी एक दिवसीय दौरे पर रविवार को अमेठी पहुंचेंगी। स्मृति अमेठी शहर में होने वाली जनसभा में संसदीय क्षेत्र की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों की पांच-पांच हजार महिलाओं का बीमा कराएंगी।
विज्ञापन


एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहीं केंद्रीय मंत्री लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट से निकलकर कार से मुसाफिरखाना तहसील के गांव मटियारी पहुंचेंगी। यहां केंद्रीय मंत्री लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे संतबख्श सिंह के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी।

बीते दिनों उनका असामयिक निधन हो गया था। इसके बाद स्मृति का काफिला सीधे 10:50 बजे अमेठी स्थित भाजपा नेता राजेश अग्रहरि की फैक्ट्री पर पहुंचेगा। वहां वे जनसभा को संबोधित करने के अलावा अमेठी संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की महिलाओं की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की वार्षिक किस्त जमा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा के आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे भाजपा नेता राजेश अग्रहरि ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें