फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाइक चोरी के दोषी को तीन साल का कारावास

Wed, 18 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाइक चोरी के मामले में सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले में आरोपी संदीप यादव को सभी धाराओं में दोषी करार देते हुए तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के कर्मयोगी नगर-रानीगंज के रहने वाले वादी रमेश कुमार ने 18 जून 2022 की घटना बताते हुए स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक कोतवाली के गभड़िया मोहल्ला निवासी उनके भाई राजेश कुमार के घर में घुसकर उनकी बाइक चोरी कर लिया था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विवेचना के दौरान कोतवाली नगर के पयागीपुर निवासी आरोपी संदीप यादव और स्वामीनाथ कोरी के नाम सामने आया और उनके पास से चोरी की बाइक मिली थी। सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चली। स्वामीनाथ कोरी को पूर्व में सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि संदीप यादव के खिलाफ चल रहा ट्रायल बुधवार को पूरा हुआ। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया। अभियोजन पक्ष की तरफ से ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी ने अपने साक्ष्यों व तर्कों के साथ संदीप की क्रिमिनल हिस्ट्री पेश की। अदालत ने मामले में संदीप यादव को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें