फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें घंटों लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कड़ाके की ठंड में कोहरे की वजह से रूट की प्रमुख ट्रेनों का संचालन विलंब से किया जा रहा है। रविवार को सुल्तानपुर स्टेशन से गुजरने वाली बेगमपुरा डाउन, उपासना डाउन समेत तीन ट्रेनें तय समय से कई घंटे की देरी से रवाना की गईं। इससे दिन भर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

घने कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी तय समय से कई घंटे विलंब से चल रही हैं। जम्मूतवी से वाराणसी तक जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस रविवार को तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना की गई।
देहरादून से चलकर हावड़ा जाने वाली उपासना डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब ढाई घंटे की देरी से किया गया। कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब ढाई घंटे विलंब से रवाना हुई। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में विलंब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि कोहरे की वजह से प्रमुख ट्रेनों के संचालन में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें