फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4300 कोरोना योद्धाओं को 22 को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को तीन स्थानों पर किए गए कोरोना के वैक्सीनेशन के बाद शासन ने रविवार को नई गाइड लाइन जारी की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को जारी निर्देशों के मुताबिक 22 जनवरी से दोबारा वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में जिला पुरुष, जिला महिला अस्पताल और 13 सीएचसी पर कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी की है। प्रति सेशन साइट पर 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
जिले में पहले चरण में शनिवार को जिला महिला अस्पताल, सीएचसी अखंडनगर और सीएचसी बल्दीराय में 214 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया था। यह वैक्सीनेशन पूरी तरह सफल रहा। संभावना जताई जा रही थी कि सोमवार से जिले भर में वैक्सीनेशन किया जाएगा, लेकिन रविवार को शासन से स्वास्थ्य विभाग को नई गाइड लाइन जारी कर दी गई।
विज्ञापन

इसके तहत पहले चरण में शामिल हेल्थ केयर वर्करों को 22 जनवरी को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। पहले चरण में जिले भर में कुल 12 हजार सात सौ 53 लोगों को वैक्सीन दी जानी है। इसमें से 214 लोगों को शनिवार को वैक्सीन दी जा चुकी है। 22 जनवरी को शेष लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।
शासन से मिली नई गाइडलाइन : सीएमओ
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि शासन से नई गाइड लाइन मिली है। इसके तहत 22 जनवरी से जिला पुरुष, जिला महिला अस्पताल, दूबेपुर सीएचसी, कूरेभार सीएचसी, भदैंया, दोस्तपुर, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर, कादीपुर समेत 13 सीएचसी पर बनाए गए 43 सेशन साइट पर कोरोना योद्धाओं का वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन की सूची तैयार कर ली गई है। सभी को सूचित किया जा रहा है। प्रत्येक सेशन साइट पर 100 लोगों का टीकाकरण होगा।
कोरोना का टीका लगने के बाद दो लोगों को हुआ बुखार
सुल्तानपुर। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि जिले में शनिवार को 214 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था। इनमें से दो लोगों को रविवार को बुखार हो गया था। संबंधित लोगों ने कंट्रोल रूम पर इसकी शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद उन्हें दवा दी गई।
दोपहर बाद संपर्क करने पर पता चला कि बुखार उतर गया है। सीएमओ ने बताया कि अमूमन वैक्सीनेशन के बाद चक्कर आना, हल्का दर्द और बुखार की शिकायत आम बात होती है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
कूरेभार व करौंदीकलां सीएचसी पर पहुंची वैक्सीन
सुल्तानपुर। कूरेभार सीएचसी पर कोविड-19 की वैक्सीन की खेप पहुंच गई है। वैक्सीन पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने लड्डू बांटकर एक दूसरे से खुशी का इजहार किया। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी कूरेभार में कोल्ड चेन के कर्मचारी कृपाशंकर चौबे ने बताया कि 106 वॉयल वैक्सीन प्रशासन की तरफ से भेजी गई है। एक वॉयल में 10 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। करौंदीकलां में भी कोरोना की वैक्सीन पहुंच गई है। चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें