फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिक्षक निलंबित

Sat, 19 Dec 2015 10:31 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपस्थित रहने पर एक प्रधानाध्यापक एवं एक सहायक अध्यापक को निलंबित किया गया जबकि इसी विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक को निरीक्षणकर्ता अधिकारी के आदेश की अवहेलना के आरोप में सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन


जिले भर में बृहस्पतिवार को हुए औचक निरीक्षण में बीईओ भदैंया ने धनपतगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिछौरा द्वितीय का निरीक्षण किया था।

निरीक्षण में प्रधानाध्यापक दिनेश तिवारी व सहायक अध्यापक अनीता विद्यालय से अनुपस्थित मिले थे। सहायक अध्यापक अनीस अली से जब खंड शिक्षा अधिकारी ने अध्यापक उपस्थिति पंजिका मांगी तो उन्होंने अलमारी में बंद होने का हवाला देते हुए दिखाने से मना किया।

कहा कि अलमारी की चाबी उनके पास नहीं है। बीईओ ने निरीक्षण किया तो अलमारी खुली पाई गई। इस संबंध में धनपतगंज बीईओ से निरीक्षणकर्ता भदैंया बीईओ ने दूरभाष पर वार्ता की तो उन्होंने दोनों शिक्षकों के अवकाश प्रार्थनापत्र मिलने से मना किया।
विज्ञापन


प्रकरण पर बीएसए रमेश यादव ने दोनों अनुपस्थित शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना में सहायक अध्यापक अनीस अली को भी निलंबित करते हुए मोतिगरपुर स्थित विद्यालय से संबद्घ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें