फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पानी के ऊपर आए तीन पिलर, ढाई साल में बन जाएगा पुल

विज्ञापन
गोलाघाट के गोमती नदी पर बनाया जा रहा पुल।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोमती नदी में गोलाघाट पर दो लेन का नया पुल ढाई साल में बनकर तैयार हो जाएगा। सेतु निगम पुल के पिलर बनाने का काम तेजी से कर रहा है। आठ पिलर बनाए जाने हैं। इनमें से तीन पिलर पानी के ऊपर आ गए हैं। बरसात से पहले सभी पिलरों को पानी के ऊपर तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पुल का निर्माण 37 करोड़ रुपये से किया जा रहा है।
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक, पानी के ऊपर पिलर आने से बरसात के दिनों में भी निर्माण हो सकेगा। शासन ने अक्तूबर 2028 तक पुल का निर्माण पूरा करने के दिए गए हैं। इसे देखते हुए फर्म ने कार्य तेज कर दिया है। दोनों किनारों के बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर अभी नहीं हटाए गए हैं। इसके बाद भी काम चल रहा है।
हालांकि, सेतु निगम ने विद्युत वितरण निगम को अपना खंभा व ट्रांसफार्मर और नगरपालिका को सार्वजनिक प्रसाधन हटाने के लिए भुगतान कर दिया है। वहीं, वन विभाग से पेड़ों के संबंध में क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट मांगी गई है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि ढाई साल में पुल निर्माण करने की डेडलाइन शासन की ओर से दी गई है। निर्धारित समय में कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें