फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Sun, 02 Mar 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना, हलियापुर थाना क्षेत्र के सरायबग्घा गांव के पास शुक्रवार देरशाम पिकअप से टकराकर बाइक और साइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायल की अस्पताल में मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना, शनिवार दोपहर बल्दीराय थाना क्षेत्र के चक्कारी भीट गांव के पास हुई, जहां दो बाइकों की भिड़ंत में एक अधेड़ की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की देरशाम बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली गांव निवासी विजय कुमार (26) बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में हलियापुर थाना क्षेत्र में सरायबग्घा गांव के पास स्थित ईंट-भट्ठे के पास वह तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गए। विजय की बाइक से टकराने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर साइकिल से जा रहे उमाशंकर मिश्र (68) निवासी बिरौली झाम थाना कुमारगंज, जिला अयोध्या से टकरा गई।
दुर्घटना के बाद पिकअप गड्ढे में जा गिरी। दोनों घायलों को अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित पिठला अस्पताल ले जाया गया। जहां रात में उन दोनों की मौत हो गई। हलियापुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। मौके पर हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना शनिवार दोपहर डेढ़ बजे बल्दीराय थाना क्षेत्र के हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग पर चक्कारी भीट मोड़ के पास हुई। यहां पर दो बाइकों की आमनेे-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार रामकरन जायसवाल (45) निवासी डड़वा मजरे सादुल्लापुर थाना बल्दीराय की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनके दो बच्चे देवांश और दिव्यांश बच गए। सभी दाता करीम शाह मेले में जा रहे थे।

दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार राजेश कुमार निवासी दौलतपुर मजरे दावतपुर थाना बल्दीराय और जितेंद्र कुमार निवासी वलीपुर थाना बल्दीराय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।

वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा: धम्मौर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के लौहर पश्चिम गांव में रसूलपुर संपर्क मार्ग के किनारे जियालाल कश्यप घर के पास लगे बिजली के खंभे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बिजली का खंभा टूट गया है। खंभा टूटकर संपर्क मार्ग की ओर लटका हुआ है। स्थानीय लोगों ने विद्युत पोल बदले जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें