सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दायर मुकदमे में शनिवार को वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण सुनवाई टल गई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 18 मार्च की तिथि तय की है।
धम्मौर थाना क्षेत्र के बनकेपुर सरैया गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राम खेलावन ने बीते दिनों कोर्ट में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ परिवाद दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि गृहमंत्री अमित शाह ने एक दिसंबर 2024 को संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई थी। शनिवार को मामले में गवाह का बयान दर्ज होना था लेकिन वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण सुनवाई टल गई।