फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फर्जी भुगतान करने में तीन आरोपी कर्मियों पर लगा अर्थदंड

Wed, 25 Mar 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार के प्रतापपुर द्वितीय ग्राम पंचायत के मनरेगा कार्य में कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक ही घर के ही तीन सदस्यों को तीन वित्तीय वर्षों में 286 दिन अधिक कार्य दे दिया। गांव निवासी मुनील कुमार की शिकायत पर लोकपाल मनरेगा की जांच व सुनवाई में 62,663 रुपये के अधिक भुगतान का मामला मिला है। लोकपाल मनरेगा महेंद्र विक्रम सिंह ने इसकी वसूली की संस्तुति करते हुए तीनों आरोपी कर्मचारियों पर एक-एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

लोकपाल मनरेगा की जांच व सुनवाई में खुशबुन, शोएब व तहसीन एक ही घर की सदस्य मिलीं। इन्हें वित्तीय वर्ष 2022-2023, 2023-2024 व वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 286 दिन अधिक काम दे दिया गया था। इन तीनों को अधिक दिन का काम देने के आरोपी तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव इंद्रदेव शुक्ल, तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर मोहित श्रीवास्तव व तत्कालीन रोजगार सेवक सुरजीत कुमार यादव मिले। तीनों पर लोकपाल मनरेगा ने एक-एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी थी। डीएम ने वसूली कराने का निर्देश दिया। पत्र ब्लॉक पहुंचते ही खलबली मच गई।
बीडीओ कुड़वार नीलिमा गुप्ता ने इसे गंभीरता से लेते तीनों आरोपी कर्मचारियों से एक-एक हजार रुपये अर्थदंड व दुरुपयोग किए गए 62,663 रुपये आरोपियों से जमा कराते हुए 19 मार्च को रिपोर्ट डीएम, लोकपाल मनरेगा व उपायुक्त मनरेगा को भेज दी। लोकपाल मनरेगा महेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने धनराशि सरकारी खाते में जमा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें