उप्र सेतु निगम गोमती नदी के तीन घाटों पर नए सेतुओं के निर्माण की योजना बनाई है। तीनों पुलों के निर्माण पर करीब 30 करोड़ रुपये का खर्च आने की संभावना है। निगम ने प्रस्ताव तैयार कर शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा है। फिलहाल अभी तक किसी प्रोजेक्ट की मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा।
लोगों की आवागमन की सुविधा के लिए उप्र सेतु निगम जिले में तीन और सेतुओं के निर्माण की योजना बनाई है। सर्वे के बाद निगम के इंजीनियरों ने तीनों सेतुआें के निर्माण स्थल का चयन किया है। इसके बाद घाट पर पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। उप्र सेतु निगम से चयनित घाटों में इमिलिया खुर्द, सिरवारा व गुदराघाट शामिल है। तीनों पुलों के निर्माण पर करीब 30 करोड़ रुपये का खर्च आने की संभावना है।
सेेतु निगम के प्रस्ताव में इमिलिया खुर्द के निर्माण पर 994.75 लाख, सिरवारा सेतु पर 983.98 लाख व गुदराघाट के निर्माण पर 1024.54 लाख रुपये के खर्च का अनुमान लगाया गया है। तीनों सेतुओं के निर्माण में आने वाले संभावित खर्च का ब्यौरा तैयार कर उप्र सेतु निगम के उपपरियोजना प्रबंधक जसवंत सिंह सयाना ने शासन को भेज दिया है। फिलहाल शासन से अभी तक प्रस्ताव की मंजूरी नहीं मिली है। तीनों सेतुओं के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।