फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आठ पैकेट पानी की बोतलों के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए अवैध वेंडर। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को स्थानीय वाणिज्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर तीन अवैध वेंडरों को आठ पैकेट पानी की बोतलों के साथ पकड़ लिया। अवैध वेंडरों ने पानी की बोतलें बेंचने वाले कुछ अन्य लोगों के नाम भी नाम बताए हैं। आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों व ट्रेनों में प्रतिबंध के बावजूद अवैध वेंडरों की गतिविधियां लगातार जारी हैं। यात्रियों का आरोप है कि 14 रुपये कीमत वाली रेल नीर की बोतल 20 रुपये में बेची जाती है। कुछ निजी कंपनियों के ब्रांड नाम से पानी की बोतलें अधिक कीमत पर बेची जा रही हैं। शनिवार शाम को स्थानीय वाणिज्य टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो, तीन और चार पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वीर पाल, अज्जू और रामसेवक को आठ पैकेट पानी की बोतलों (100 से अधिक पानी की बोतल) के साथ पकड़ा गया। बृहस्पतिवार को भी कुछ यात्रियों ने स्टेशन की कैंटीन पर ओवररेटिंग की शिकायत की थी। वाणिज्य टीम ने उस दिन भी तीन अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन परिसर में अवैध वेंडिंग और ओवररेटिंग पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें