फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। युवती की हत्या में शामिल प्रेमी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठा दिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ने तीनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश करते हुए कहा कि युवती की ओर से शादी का दबाव डालने पर प्रेमी ने अपने भाई व साथी की मदद से उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बैजापुर गांव में बीते 10 सितंबर को एक युवती की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया था। ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी एसपी ने स्वॉट टीम के प्रभारी अजय प्रताप सिंह को दी थी। स्वॉट टीम लगातार हत्या की जांच कर रही थी।
दो दिन पूर्व धम्मौर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी रामनाथ कोरी के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त मनीषा के रूप में की थी। रामनाथ ने बताया कि मनीषा के अपहरण का मुकदमा धम्मौर थाने में बीते एक जुलाई को धर्मेंद्र, उसके भाई बृजेश उर्फ बृजलाल और भाभी रीता के खिलाफ दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि धर्मेंद्र मनीषा से शादी नहीं करना चाहता था इसलिए उसने उसे रास्ते से हटाने के लिए प्लान तैयार किया था। प्लान के तहत धर्मेंद्र नौ सितंबर की रात में मनीषा से शादी करने के लिए अपने भाई की बाइक पर बैठाकर निकला था।
सभी पयागीपुर होते हुए बैजापुर क्रॉसिंग के पास पहुंचे और सुनसान स्थान देखकर उसकी हत्या कर दी। मनीषा की हत्या में उसकी मदद के आरोप में पिता भारत यादव और रिश्तेदार कपिलदेव निवासी बांगरकलां थाना करौंदीकलां जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया है।
फरार बृजेश की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि मई में मृतका मनीषा के यहां शादी थी जिसमें हत्या आरोपी प्रेमी धर्मेंद्र निमंत्रण में पहुंचा था। उसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी है। एसपी हिमांशु कुमार ने उस वीडियो क्लिप को पत्रकारों को दिखाते हुए बतौर सबूत पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें