फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रूट डायवर्जन से एक घंटे तक लगा जाम

Tue, 04 Feb 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
टाटियानगर के निकट लगा जाम। -संवाद
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। वसंत पंचमी पर कुंभ में अमृत स्नान के बाद अयोध्या जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन सोमवार को टाटियानगर से सैफुल्लागंज के रास्ते से किया गया। दोपहर के समय आने वाले वाहनों को टाटियानगर से सैफुुल्लागंज व मोतीगंज टांडा-बांदा राजमार्ग के रास्ते से भेेजा गया।
विज्ञापन


प्रयागराज से बाईपास के रास्ते लौटे वाहनों को पहले टाटियानगर के पास रोका गया। इसके बाद वहां से उन वाहनों को सैफुल्लागंज के रास्ते पर मोड़ दिया गया। इससे सैफुल्लागंज कस्बे में करीब एक घंटे तक जाम लग गया। एक किमी के दायरे में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर सैफुल्लागंज की तरफ रूट डायवर्जन किया गया। जाम दोपहर एक बजे लगा था जो करीब दो बजे खुल गया। बाकी यातायात पूरी तरह से सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें