फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम उदयपुर निवासी मनोराम वर्मा के घर में बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई। परिवार के लोग रात में घर के बाहर सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते दाखिल हुए चोर कमरे में रखी अलमारी, अटैची और बक्सा तोड़कर उसमें रखे तमाम जेवरात और 30 हजार रुपये नकद समेट ले गए।
विज्ञापन

खटपट की आवाज सुनकर मनोराम नींद खुली तो कमरे में पहुंचे, जहां सामान बिखरा पड़ा है। मनोराम ने घटना की सूचना यूपी 112 के साथ ही कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जयसिंहपुर थानाध्यक्ष अजय द्विवेदी छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। चोरी हुए जेवरातों की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस का कहना हैं कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। मनोराम वर्मा ने बताया कि वे पांच भाई हैं। उनके तीन भाई इंजीनियर हैं और परिवार के साथ बाहर रहते हैं। मनोराज के साथ उनके छोटे भाई ओम प्रकाश अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें