करौंदीकला (सुल्तानपुर)। बांगरकला बाजार में सोमवार रात चोरों ने शराब की दुकान को निशाना बनाया। बांगरकला निवासी अनिल कुमार गुप्ता की बाजार में कंपोजिट शराब की दुकान है। अनिल के मुताबिक, दुकान सोमवार रात समय से बंद हो गई। दुकान बंद कराने के बाद वह घर चले गए।
आरोप है कि देररात उनकी दुकान के पीछे के रोशनदान में लगी ग्रिल को तोड़कर चोर दुकान में घुस गए। चोर दुकान के गल्ले में रखे 1.25 लाख रुपये, चार पेटी अंग्रेजी शराब व पांच पेटी बियर सहित दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा उठा ले गए। मंगलवार सुबह वारदात की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने करौंदीकला पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। करौंदीकला थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)