फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ताला तोड़कर घर से नकदी-जेवरात चोरी

Mon, 25 Nov 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महमूदनगर बाजार में शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर उसमें रखे नकदी-जेवरात समेत सामान चोरी कर लिया। रविवार को वारदात के बारे में ग्रामीणों को पता चला। पीड़ित पक्ष ने अखंडनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दसऊपुर गांव निवासी सुरेश कुमार का अखंडनगर के महमूदनगर बाजार में मकान है। सुरेश घर में ताला लगाकर परिवार समेत शनिवार को दिन में ही दिल्ली चले गए थे। देर रात चोरों ने सभी कमरों का ताला तोड़ कर आलमारी व बक्से में रखी तीन सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह सुरेश के भतीजे सौरभ कुमार घूमने निकले तो उन्होंने घर का ताला टूटा हुआ देखा। इसकी जानकारी उन्होंने आसपास के लोगों को दी।
सौरभ कुमार ने अखंडनगर थाने में तहरीर दी। शुक्रवार रात अखंडनगर थाना क्षेत्र के बढ़गांव निवासी जितेंद्र तिवारी के घर में भी चोरी हुई थी। थाना प्रभारी श्यामसुंदर ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें