फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल विभाग के स्टोर से 50 हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन के पूर्वी सीनियर सेक्शन इंजीनियर स्टोर से चोरों ने रविवार की रात करीब 50 हजार रुपये के रेल उपकरणों पर हाथ साफ कर दिए। चोरों ने शीशे की खिड़की तोड़कर घटना को अंजाम दिया। प्रकरण की जांच आरपीएफ के उपनिरीक्षक कर रहे हैं।
विज्ञापन



सुल्तानपुर जंक्शन के दक्षिणी छोर पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग का स्टोर है। यहां से सुल्तानपुर, पखरौली, भदैंया, लंभुआ, निहालगढ़, अढ़नपुर, मुसाफिरखाना, शिवनगर, बंधुआकलां, कूरेभार व पीपरपुर समेत कई स्टेशनों को सिग्नल उपकरणों की सप्लाई की जाती है। रविवार की रात चोर पूर्वी कार्यालय में शीशे की खिड़की तोड़कर घुस गए। विभागीय कर्मचारियों के मुताबिक चोरों ने स्टोर में रखी बैट्री, रेल पटरियों को जाम करने वाला ई टाइप लॉक, स्टील वायर, सिग्नल में लगने वाले लोहे के रॉड, सरिया समेत कई उपकरण उड़ा दिए।

सुबह कर्मचारियों ने स्टोर का गेट खोला तो अवाक रह गए। स्टोर में लगी शीशे की खिड़की टूटी पाई गई। कर्मचारियों की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ने चोरी की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण ने बताया कि वे अभी लखनऊ में मीटिंग में हैं। उपनिरीक्षक को भेजकर जांच कराई जा रही है। उधर, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें