फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से कमरे में सो रही विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बारी का पुरवा मजरे ताला गांव में घर के अंदर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसी कमरे में सो रहा महिला का पति घटना के बाद से ही लापता है।
विज्ञापन

रविवार की भोर घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजा है। मृतका के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बारी का पुरवा मजरे ताला निवासी फूलचंद्र (40) पुत्र राम सुमेर और फूलचंद्र की पत्नी आरती (34) शनिवार शाम परिवार के साथ भोजन कर कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन

घर के अन्य परिजन बड़े भाई कन्हैयालाल, भाभी, भतीजे प्रदीप, शनि, दिनेश, धीरू और फूलचंद्र के चार बच्चे व अन्य रिश्तेदार घर की दूसरी मंजिल पर सोने चले गए।
ससुर राम सुमेर घर के बाहर बने छप्पर में रोज की तरह सो गए। बताते हैं कि रविवार की भोर करीब चार बजे फूलचंद्र के बड़े भाई कन्हैया लाल के बेटे प्रदीप को बाहर जाने के लिए ट्रेन पकड़ना था। वह छत से उठकर नीचे पहुंचा और चाचा फूलचंद्र को आवाज दी।
नहीं उठने पर जब वह कमरे में गया तो चारपाई पर चाची आरती लहूलुहान पड़ी थी और फूलचंद्र कमरे में नहीं था। चाची को लहूलुहान देखकर प्रदीप के होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजन नजारा देख कर दंग रह गए। आरती को मृत और फूलचंद्र को लापता देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका आरती के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।
परिवारीजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजा। मृतका के ससुर राम सुमेर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मृतका के ससुर की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। गायब फूलचंद्र की तलाश में टीमें जुटी हैं।
अमेठी। बारी का पुरवा ताला निवासी रामसुमेर के चार बेटे हैं। जिसमें कन्हैयालाल, बृजलाल, फूलचंद्र और मोतीलाल हैं। फूलचंद्र की पहली पत्नी संतरा देवी की मौत पांच वर्ष पूर्व हुई थी।
फूलचंद्र की पहली पत्नी संतरा देवी से दो बच्चे आशीष (12), सतीश (10) हैं। करीब पांच माह पूर्व जनवरी में फूलचंद्र ने जनपद सुलतानपुर के थाना क्षेत्र धम्मौर के गांव लाखीपुर निवासी शंभूनाथ यादव की पुत्री आरती से कोर्ट मैरिज किया था। आरती का भी यह दूसरा विवाह था।
पहले पति से दो बच्चे अंशू (10), अंशिका (8) हैं। शादी के बाद आरती अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर फूलचंद्र के साथ रहने लगी। तीन माह पूर्व फूलचंद्र चारों बच्चों और आरती को लेकर पंजाब के फिरोजपुर चला गया था।
अमेठी। राम सुमेर के घर पर दो-तीन जुलाई को रामचरित मानस का पाठ व भंडारा था। जिसमें शामिल होने के लिए आरती बच्चों के साथ 10 दिन पूर्व घर आई थी लेकिन भंडारे में फूलचंद्र नहीं आया था। शनिवार को फूलचंद्र फिरोजपुर से बच्चों और पत्नी को ले जाने के लिए आया था।
अमेठी। फूलचंद्र के घर में मेनगेट पर चैनल लगा है। नीचे अन्य कमरों में दरवाजे नहीं लगे हैं। मकान के अंदर बने नीचे सबसे पीछे वाले कमरे में फूलचंद्र और आरती सो रहे थे।
घटना के बाद चैनल खुला होना और फूलचंद्र के गायब होने से घटना संदिग्ध हो गई है। कमरे में दारू के रैपर भी मिले हैं। फूलचंद्र का मोबइल भी बंद है। उसका सुराग नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें