फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना

Sat, 02 May 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक का शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना संपन्न हुआ। धरने का संचालन कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन

जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह ने विभिन्न मांगों को पढ़कर मौजूद शिक्षकों को सुनाया। साथ ही कहा कि हम सभी अपने विद्यालय में अध्यापन कार्य पूर्ण करके यहां धरने में आए हैं। अध्यापकों को एकजुट होना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि हम सभी को संगठन पर विश्वास रखना होगा और संघर्ष करना होगा। धरना में प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेशीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केडी सिंह, मंडलीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें