फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: साहब, लेखपाल रिपोर्ट लगाने को मांग रहे पांच हजार

Sat, 02 May 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में ​शिकायत करने पहुंचे फरियादी। संवाद
विज्ञापन
लंभुआ। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को लंभुआ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पहले फरियादी की शिकायत हाथ में आई तो उन्होंने कहा कि इसकी प्राप्ति रसीद कहां है। उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने बताया कि रसीद बाद में दी जाती है। जिलाधिकारी कहा कि फरियादियों को पहले रसीद दी जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने एसडीएम को खुद रसीद काउंटर पर भेज कर अनुपालन कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

पहले शिकायती प्रार्थना पत्र पर संपूर्ण समाधान दिवस की मुहर लगाकर भेज दिया जाता था। बाद में प्राप्ति रसीद के लिए फरियादियों को तहसील में अफसरों के जाने के बाद तक भटकना पड़ता था। पुलिस अधीक्षक चारु निगम, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।

केस- 1
पांच हजार दो तभी लगेगी रिपोर्ट

पीथीपुर निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य राजस्व अधिकारी की अदालत में उनका भौतिक विभाजन का मुकदमा चल रहा है। करीब आठ महीने पहले सीआरओ की अदालत से रिपोर्ट मांगी गई है। संबंधित लेखपाल बिना पांच हजार के रिपोर्ट लगाने को तैयार नहीं हैं। लेखपाल रिपोर्ट लगाने को पांच हजार रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन


केस- 2

पड़ोसी नहीं बनाने दे रहे मकान



लंभुआ नगर पंचायत के विवेकनगर निवासी हरिश्चंद्र अग्रहरि ने बताया कि जर्जर मकान गिराकर नया बनाया जा रहा है। पर, पड़ोसी उनका मकान बनाने में बाधा बन रहे हैं। निर्माण कार्य शुरू करने पर मारपीट, गाली-गलौज करते हैं।

केस- 3

राशनकार्ड में नाम जोड़वाने के लिए लगा रहे चक्कर



सूर्यभानपट्टी निवासी सोनू कुमार ने बताया कि माता के नाम अंत्योदय राशन कार्ड बना हुआ है। तीन भाइयों का नाम राशन कार्ड में नहीं जोड़ा जा रहा है। इसके लिए कई बार पूर्ति निरीक्षक कार्यालय भी गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

केस- 4
ग्राम समाज की जमीन पर कर रहे कब्जा

कसईपुर निवासी ओम प्रकाश शुक्ल ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर तीन लोगों ने कब्जा कर लिया है। तहसीलदार अदालत से बेदखली का आदेश हुआ है। इसके बावजूद लेखपाल भ्रामक आख्या देकर अवैध कब्जाधारकों की मदद कर रहे हैं। तहसीलदार अदालत के आदेश का अनुपालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें