फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, जेई समेत चार जख्मी

Sat, 23 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
कमरीैली थाना के रोड़ नंबर दो पर दुकान में घुसी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कमरौली के पास शुक्रवार की रात कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे गुमटी को तोड़ते हुए पलट गई। दुर्घटना में कार सवार अवर अभियंता समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद के झूंसी निवासी विजय श्रीवास्तव (52) सिंचाई विभाग में जौनपुर में अवर अभियंता हैं। शुक्रवार को विजय श्रीवास्तव अपनी पत्नी पुष्पा, बेटे विक्की व चालक महेश चंद्र त्रिपाठी निवासी प्रतापगढ़ के साथ कार से कमरौली थानाक्षेत्र में स्थित बीएचईएल टाउन शिप में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

देर रात लौटते समय कमरौली में कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे राकेश की गुमटी तोड़ते हुए पलट गई। दुर्घटना में जेई समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें