फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत, तीन घायल

Sat, 23 Apr 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
देहली बाजार के पास शनिवार की सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में मासूम बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कूरेभार थाना क्षेत्र के सेमरौना गांव निवासी अनूप सिंह की पत्नी प्रीती सिंह (29) शुक्रवार को अपने छह वर्षीय बेटे शिवांश, ननद उपासना (15) को लेकर विवेक के साथ हलियापुर थाना क्षेत्र में स्थित डेहरियावां गांव एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं।

शनिवार की सुबह चारों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में देहली बाजार के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में प्रीती सिंह, शिवांश, उपासना और विवेक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने चारों को सीएचसी बल्दीराय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रीती सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाइक पर बैठे किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें