फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दिन में खिली धूप तो मिली ठंड से राहत

Tue, 09 Dec 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अलीगंज बाजार में मंगलवार शाम ठंड बढ़ने से अलाव तापते लोग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सुबह से ही मंगलवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल गई। सोमवार को हल्के बादल रहने से लोग ठंड से ज्यादा परेशान रहे। इसके चलते बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि रही। दिन में लोग घर की छत, पार्क, दुकानों के बाहर, गली-मोहल्लों और अन्य स्थानों पर खड़े होकर धूप सेंकते नजर आए। किसान खेतीबाड़ी के कार्य में जुटे रहे। दिन की तुलना में रात में ठंड ज्यादा हो रही है। शाम होते ही ठंड शुरू होने से आवागमन पर असर पड़ने लगा है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें सामान्य से 1.5 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम में आर्द्रता (नमी) 81:50 फीसदी रही। उत्तरी-पश्चिमी हवा की गति 1.8 किमी/घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें