फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बिजली की उलझनें सुलझाने को फिर सजेगा न्याय का मंच

Thu, 26 Nov 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गलत बिजली बिल भेजकर वसूली का दबाव बनाने, नया कनेक्शन देने में आनाकानी करने या जांच के नाम पर परेशान करने वाले बिजली विभाग के अधिकारियों की शिकायत अब उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम में की जा सकेगी। उपभोक्ताओं को विभागीय कार्यालयों के चक्कर से राहत दिलाने के लिए फोरम की अदालतें दोबारा शुरू करने की तैयारी है। पुनर्गठन पूरा होते ही जिले के दोनों विद्युत वितरण खंडों में हर महीने की 17 तारीख को अदालत लगेगी। अवकाश होने पर सुनवाई अगले दिन यानी 18 तारीख को होगी।
विज्ञापन


बिजली बिल में गड़बड़ी, खराब मीटर से अधिक बिल आने, नया कनेक्शन देने में देरी और पोल-तार न लगाए जाने जैसी समस्याओं की शिकायतें फोरम में की जा सकेंगी। इसके अलावा ट्रांसफार्मर न बदलने, स्वीकृत लोड बढ़ाने या घटाने, विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता और जांच के नाम पर उत्पीड़न के मामलों को भी सुनवाई के लिए रखा जा सकेगा।

उपभोक्ता 50 रुपये शुल्क देकर लिखित शिकायत दर्ज करा सकेंगे। फोरम में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ एक न्यायाधीश और दो उपभोक्ता सदस्य होंगे। न्यायाधीश दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में फैसला देंगे। इससे विभागीय स्तर पर सुनवाई न होने या शिकायत का समाधान नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं को राहत पाने के लिए अलग मंच उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


दो साल से बंद है अदालत, न्यायाधीश के इस्तीफे से अटकी व्यवस्था

उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम का गठन करीब दो साल पहले किया गया था, लेकिन तैनात न्यायाधीश के इस्तीफा देने के बाद अदालतें लगनी बंद हो गईं। अब फोरम के पुनर्गठन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार चौबे ने बताया कि पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी होते ही दोनों विद्युत वितरण खंडों में नियमित सुनवाई शुरू करा दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें