फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सरोवर व पार्क के रूप में विकसित होगा शास्त्रीनगर का तालाब

Sat, 20 Jun 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के शास्त्रीनगर ​स्थित तालाब के जीर्णोद्धार कार्य के भूमि पूजन में मौजूद पालिकाध्यक्ष व अन्य
विज्ञापन
सुलतानपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के शास्त्रीनगर पुलिस चौकी के पास पुराने तालाब के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कार्य का शनिवार को शुभारंभ किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि करीब 60 लाख रुपये की लागत से तालाब को सरोवर व पार्क के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। तालाब के चारों ओर कोटा के स्टोन की पक्की सीढ़ियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा आरसीसी स्लैब पर ग्रेनाइट युक्त 10 बेंच, बाउंड्रीवॉल, फव्वारा, पौधरोपण, इंटरलाकिंग टाइल्स, सबमर्सिबल पंप, लोहे का गेट व हाईमास्ट लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तालाब परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पेडस्टल का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजन स्थानीय सभासद रेनू सिंह व अजय सिंह ने किया।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज, सहायक अभियंता संतोष कुमार सभासद रमेश सिंह टिन्नू, अखिलेश मिश्र, अरुण कुमार तिवारी, संजय कप्तान, दिनेश चौरसिया, गिरीश कुमार मिश्र, संदीप सोनकर, अफजल अंसारी, मनीष जायसवाल, सुधीर तिवारी, मो. अहमद, संजय सिंह सोमवंशी, हनुमान त्रिपाठी, मिथिलेश सिंह, शीतला शंकर मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें