फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कल से सुल्तानपुर से होकर गुजरेंगी प्रयागराज-लखनऊ रूट की ट्रेनें

Sat, 20 Jun 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ रेल मंडल के गौरा, सुवंसा, बादशाहपुर, निभापुर, जंघई रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते 22 से 30 जून तक प्रयागराज-लखनऊ रूट की 10 से अधिक ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। लखनऊ रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि गौरा, सुवंसा, बादशाहपुर, निभापुर–जंघई रेलखंड पर लगभग 27 किमी. की दूरी में रेलपथ के दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

आगामी 22 से 30 जून के बीच रेलपथ पर ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से ट्रेनों के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। इस अवधि में प्रयागराज से लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से होकर चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का ठहराव सुल्तानपुर स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन


इन ट्रेनों के रूट में किया गया परिवर्तन-

1. लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस (23 से 30 जून) लखनऊ से सुल्तानपुर से जफराबाद वाया वाराणसी।
2. हावड़ा–अमृतसर पंजाब मेल (22 से 30 जून) वाराणसी–जफराबाद–सुल्तानपुर–लखनऊ।
3. अमृतसर–हावड़ा पंजाब मेल (22 से 29 जून) लखनऊ–सुल्तानपुर–जफराबाद–वाराणसी।

4. पटना–जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस (23, 27 व 30 जून) वाराणसी–जफराबाद–सुल्तानपुर–लखनऊ।
5. जम्मूतवी–पटना अर्चना एक्सप्रेस (24 व 28 जून) लखनऊ–सुल्तानपुर–जफराबाद–वाराणसी।
6. पुरी–आनंद विहार टर्मिनल नीलांचल एक्सप्रेस (23, 26, 28 व 30 जून) वाराणसी–जफराबाद–सुल्तानपुर–लखनऊ।

7. लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस (28 व 29 जून) प्रयागराज–फाफामऊ–मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़–सुल्तानपुर–अयोध्या कैंट–शाहगंज।

8. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस (27 जून) प्रयागराज–फाफामऊ–मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़–सुल्तानपुर–अयोध्या कैंट–शाहगंज।

9. लोकमान्य तिलक टर्मिनस–मऊ एक्सप्रेस (29 जून) प्रयागराज–फाफामऊ–मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़–सुल्तानपुर–अयोध्या कैंट–शाहगंज।

10. लोकमान्य तिलक टर्मिनस–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस (29 जून) प्रयागराज–फाफामऊ–मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़–सुल्तानपुर–अयोध्या कैंट–शाहगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें