फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 16.62 करोड़ से मेडिकल कॉलेज जाने वाली सड़क का होगा चौड़ीकरण

Thu, 20 Mar 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे के अमहट चौराहे से भादर को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को जिम्मेदारी मिली है। कार्य से क्षेत्र के लोगों के आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

शहर से सटे अमहट चौराहे से भादर को जाने वाली करीब साढ़े आठ किमी लंबी सड़क को डेढ़ लेन (साढ़े पांच मीटर चौड़ी) बनाया जाएगा। निर्माण की शासन ने वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए 16.62 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। शासन ने पहली किस्त के रूप में 8.31 करोड़ रुपये जारी कर दिया है। मार्ग पर नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज की शैक्षिक विंग भी है।
मेडिकल कॉलेज के साथ ही दूबेपुर, महायतपुर, लौहर दक्षिण, दिखौली, लाखीपुर, भांई, कानुपुर, टिकरिया, गैरिकपुर व दिखौली आदि गांवों के निवासियों को फायदा मिलेगा। सीसी रोड व जल निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता अतुल वर्मा ने बताया कि टेंडर में कार्यदायी संस्था के चयन के बाद सड़क निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें