फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से विजेथुआ तक सड़क को किया जाएगा सात मीटर चौड़ा

Fri, 19 Sep 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दोस्तपुर से विजेथुआ के पहले सूरापुर तक बनी सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। मार्ग चौड़ा होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही लोगों को अयोध्या और काशी विश्वनाथ तक दर्शन करने आसानी से जा सकेंगे।
विज्ञापन

दोस्तपुर से मुड़िला बाजार होते हुए सूरापुर तक बनी सड़क पर आवागमन की दिक्कतों को देखते हुए कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने पीडब्ल्यूडी को मार्ग को चौड़ा करते हुए दो लेन बनाने के निर्देश दिए थे। शासन के आदेश के क्रम में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास से दोस्तपुर कस्बे से निकले मार्ग को चौड़ीकरण के प्रस्ताव में शामिल करते हुए शासन को भेज दिया है।
लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता चित्रा वर्मा ने बताया कि विधायक के निर्देश पर इस मार्ग को दो लेन बनाने के लिए करीब 34 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य कराया जाएगा। 16 किली लंबा मार्ग अभी साढ़े तीन मीटर है। इसे सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री से सड़क चौड़ीकरण की मांग की गई है। शासन ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क चौड़ी होने से दर्जनों गांवों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें